Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में शान से लहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश का सबसे ऊंचा 191 फीट लंबा तिरंगा स्थानीय गांधी पार्क में फहराया। इस दौरान गांधी पार्क में मौजूद हर व्यक्ति का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और देशभक्ति की भावना का ज्वार बह निकला। राष्ट्रीय गान के साथ ही ‘वन्दे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोषों से क्षेत्र गूँज उठा।                            रुद्रपुर में शान से लहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल के स्वप्निल प्रोजेक्ट में से एक प्रदेश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना था। शनिवार को उनका यह स्वप्न पूरा हुआ। सीएम धामी सहित रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बटन दबाकर 191 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवासियों को नजूल भूमि मामले के निस्तारण की बात कही। उन्होंने नजूल भूमि पर सुभाष चतुर्वेदी को भी याद किया। साथ ही प्रदेश में 24000 नौकरी देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर में बन रहे मेडिकल कालेज के लिए 350 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है और जल्द ही मेडिकल कालेज के खोले जाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि अटल आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अब तक 35 लाख लोगों को 460 करोड़ रूपये का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय सरकार द्वारा 207 स्वास्थ्य जांचे निशुल्क होंगी। साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन जैसे उपचार को आयुष्मान योजना में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल घोषणाएं करने तक सीमित है जबकि उनकी सरकार ने हर घोषणा को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। कहा विपक्षियों को एजेंडा सिर्फ चुनाव है जबकि भाजपा का एजेंडा सिर्फ विकास है।

पर्यटन और रक्षा केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय भट्ट ने 62 के चीन युद्ध के उत्तराखंड के वीर शहीद जसवंत सिंह को याद करते हुए उत्तराखंड को वीरों का देश बताया। साथ ही नजूल भूमि के निस्तारण के लिए विधायक, जिलाध्यक्ष और मेयर सभी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी धर्मो के लोगो को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य कर रही है। साथ ही विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने में लगी हुई है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में सभी से भाजपा को वोट देने की अपील की।                                                              रुद्रपुर में शान से लहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधायक राजकुमार ठुकराल को सम्राटों का सम्राट बताया और लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की।

रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि उनके विधायक बनने से पहले 75 प्रतिशत जनता की किसी ने नहीं सुनी। विधायक ठुकराल ने बताया कि 14516 मकानों को उन्होंने टूटने से बचाया। ठुकराल के मुताबिक नजूल भूमि के समाधान के लिए 22 बार देहरादून गए। जिसके चलते जल्द ही नजूल भूमि पर जनता हित में फैसला आ जायेगा। विधायक ठुकराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुद्रपुर राष्ट्रीय नशा मुक्ति केंद्र और राष्ट्रीय गौशाला और ट्रांजिट कैंप में इंटर कालेज बनवाने की मांग की। साथ ही उत्तराखंड के सबसे ऊंचे झंडे के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी का तहे दिल से शुक्रिया किया।                                              रुद्रपुर में शान से लहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.