Friday, September 4, 2026

धूमधाम से मनी गांधी व शास्त्री जयंती 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  नगर में बड़े ही धूमधाम से जगह जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चल कर ही देश शिखर पर पहुंच सकता है। वक्ताओं ने युवाओं से गांधी के सपनों के भारत को उनके आदर्शों पर चलकर पूरा करें। यही उन्हें श्रद्धांजलि होगी।

ब्लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज लोहनी ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा सभी अध्यापकों तथा अध्यापिकाओं के साथ ली। स्कूल के डायरेक्टर विजय गिरधर, मैनेजर नीलम धंजू, उप -प्रधानाचार्य मृदुला गिरधर तथा सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं ने उन्हें पुष्प अर्पित किये। पुष्प अर्पण के उपरांत सभी ने गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम वैष्णव जन्तो तेने कहिये गाया जिससे कार्यक्रम और भी अधिक मनोरम हो गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम आनंद खेड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों सहित दिव्यांगजन और सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान करने वाले व्यक्तियों को फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रुद्रपुर उधम सिंह नगर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ट्रांजिट कैंप जिला कार्यालय पर फूल मालाओं व प्रसाद वितरण कर बड़े हर्षोल्लास
से मनाया गया। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष नागेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, प्रांतीय महासचिव घनश्याम पांडे, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला महासचिव नितिन कौशिक, ऋषि राज, नगर उपाध्यक्ष कृष्ण वत्स, रामकुमार शर्मा, रामविलास शर्मा, सोनू संजय वत्स, अयोध्या प्रसाद शर्मा, पंडित जुगल किशोर मिश्रा, प्रमोद जोशी, देवेश दुबे, रमेश मिश्रा, गीता शर्मा, रागिनी शर्मा, कोमल शर्मा और विद्या शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।                                                            धूमधाम से मनी गांधी व शास्त्री जयंती 
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.