Saturday, November 28, 2026
No menu items!

यहां थाने में बेल्ट से युवक की पिटाई, वायरल वीडियो पर एसपी का कड़ा एक्शन

Share

भोंपूराम खबरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस के थानाध्यक्ष एक युवक को बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करते देखे जा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस वीडियो का हिल दर्पण पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि थाना प्रभारी विनोद मिश्रा एक युवक को थाने के एक खंभे से बांधकर बेल्ट से पीट रहे हैं। करीब एक मिनट लंबा यह वीडियो इस बात को उजागर करता है कि पुलिसकर्मी युवक को खंभे से बांधने के बाद बेरहमी से पीटते हैं। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि युवक गिरने के बाद थाना प्रभारी ने उसे पैर से सिर के पास दबाकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद पुलिस कर्मियों ने युवक को दूसरी जगह खींच लिया।

मामला किन्नर हत्या से जुड़ा था

यह घटना जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने की है, जहां थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने किन्नर अंजलि हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट से पिटाई की।

एसपी ने की कड़ी कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया और उनकी जगह साइबर सेल के प्रभारी दिलीप सिंह को भेजा गया है। साथ ही एसपी ने मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को नियुक्त किया है और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि मामले में शामिल दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। यह घटना पुलिस विभाग के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.