Friday, September 4, 2026

मीना शर्मा ने गांधी जयंती पर ग्राम आनंद खेड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम आनंद खेड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने वरिष्ठ  नागरिकों सहित दिव्यांगजन और सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान करने वाले व्यक्तियों को फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया इससे पूर्व श्रीमती शर्मा ने ग्राम आनंद खेड़ा के मंदिर और स्कूल प्रांगण की सफाई की उनके साथ बहुत सारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाई और कूड़ा इकट्ठा करके गांव से बाहर फेंका झंडारोहण से पूर्व श्रीमती शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन प्रदेश कांग्रेस सचिव परिमल राय ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विश्वास ग्राम प्रधान मुकेश वाला ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह ग्राम प्रधान मुकेश राणा बीडीसी मेंबर जितेंद्र नाथ राय महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर  महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली पार्षद प्रीति साना पार्षद बबीता बैरागी प्रदेश सचिव सरोज रानी केशव पाइक विकास गोलदार अमर मलिक नित्यानंद मंडल सोशल मीडिया के अध्यक्ष श्यामल मंडल uma sarkaar पूर्व प्रधान अशोक राय पूर्व प्रधान मुनब्बर अली मानस बैरागी रामप्रसाद नितिन कुमार देबू कोली अमर सिंह कश्यप वीरेंद्र कोली प्रेम कोली कामेश्वर प्रसाद जेटली सहित  सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.