Saturday, September 5, 2026

दून पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए करे कड़े इंतजाम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन किए थे, जिन्हें पुलिस ने सख्ती से निपटाया था। अब एक बार फिर पहलगाम हमले के बाद कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे हैं।

पुलिस ने उन शिक्षण संस्थानों को भी सतर्क रहने को कहा है जहां कश्मीरी छात्र अध्ययनरत हैं। संस्थानों के प्रबंधन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी इन इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दून में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और किराये के मकानों में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर कश्मीरी छात्रों के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.