भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर को कांग्रेस नेताओं ने ग्राम सभा गंगापुर के लोहररा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की। इस मौके में डॉ गणेश उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड, हरीश पनेरू व पुष्कर जैन प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट व वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी आदर्शों का अनुकरण करने व आह्वान किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे ,भारत की आत्मा गांव में बसती है। आज जो कार्य देश में सरकारों को देश की जनता व एससी बहुल क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए था, वह नहीं हो पा रहा है। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महात्मा गांधी की जो सोच गांव के पिछड़े व दलित लोगों को मुख्यधारा में जोड़ा जाए उसका पालन किया जाए। कांग्रेस पार्टी हमेशा से गांधी विचारधारा पर चलती रही है। लेकिन देश में व प्रदेश में राज कर रही भाजपा की गांधी विरोधी विचारधारा सर्वविदित है। आज महंगाई और बेरोजगारी से आम जनमानस त्रस्त है। नेताओं ने कहा कि जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है ,देश कमजोर हुआ है। इसलिए सब लोगों को कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए।




