Saturday, September 5, 2026

यहां खेत में मिला अज्ञात शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जसपुर के भगवंतपुर रोड स्थित बिजलीघर के पास एक खेत में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा शव की सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के बाद शव की पहचान 38 वर्षीय बाबूराम पुत्र सुक्खन सिंह, निवासी ग्राम निवार मंडी के रूप में हुई। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से कुछ सुराग जुटाए गए हैं और एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि बाबूराम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन जिस तरह से गला रेता गया है, यह साफ तौर पर साजिश के तहत की गई हत्या लगती है।

“मामला संवेदनशील है, हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।” — स्थानीय पुलिस अधिकारी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.