भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो अक्टूबर को 11 से 12 बजे के बीच विज्ञान भवन नई दिल्ली में अखिल भारतीय कानूनी जागरूकता और आउटरीच अभियान के समारोह का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि समारोह का यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त यू-ट्यूब चैनल के लिंक को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रत्येक थाने, एनजीओ, ग्राम पंचायत, पैनल अधिवक्तागण, पराविधिक कार्यकर्ता व अन्य स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों में प्रसारित किया जाना है ताकि दूरस्थ क्षेत्र के व्यक्ति को भी लिंक के माध्यम से कार्यक्रम का संदेश प्राप्त हो सकें।




