Friday, September 4, 2026

हेलीपैड पर भाजपा नेताओं का हुआ स्वागत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय व महामंत्री कुलदीप का मंगलवार को नगर पहुंचने पर भाजपाइयों ने विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरे। यहां विधायक राजकुमार ठुकराल समेत तमाम भाजपाईयों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और भाजपा सरकार की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, सुरेश कोली, ललित मिगलानी, अजीत शाह, विपिन जल्होत्रा, शालिनी बोरा आदि समेत तमाम भाजपाई थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.