Friday, September 4, 2026

अतिक्रमण हटाने में नगर निगम ने दोगुनी की मेहनत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शैलजा फार्म में अवैध कब्जा करने की कोशिश में लगे व्यक्ति को हटाने के लिए नगर निगम टीम को दो बार मेहनत करनी पड़ी। रूद्रपुर की अतिक्रमण रोधी टीम द्वारा शैलजा फॉर्म में अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण को सोमवार की शाम को हटाया गया बावजूद इसके मंगलवार को भी गंगापुर रोड स्थित शैलजा फार्म में स्थित नजूल भूमि पर राम बालक दास द्वारा टैंट लगाकर कब्जा किया जा रहा था । जहां स्थानीय लोगों की शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक उदयवीर सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक गौतम सिंह तथा पीआरडी जवान मौके पर पहुंचे

अवैध रूप से शैलजा फ्रॉम स्थित नजूल भूमि पर रखे गए बल्ली ,फंटी इत्यादि को जब्त कर कार्यालय लाकर अतिक्रमण हटाया गया वही मंगलवार को भी टेंट लगाकर कब्जा कर रहे लोगों पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि पूर्व शैलजा फार्म स्थित भूमिका टोपोग्राफिकल जीपीएस सर्वे भी कराया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दोपहर 12 बजे नगर निगम द्वारा पुलिस टीम की सहायता से संबंधित अतिक्रमण हटा दिया गया तथा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई अतिक्रमणकारी को पुलिस उठाकर ट्रांजिट कैंप थाने ले गई । सहायक नगर आयुक्त गोस्वामी ने बताया कि अतिक्रमण कारी का सहयोग ट्विंकल शुक्ला नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जिसके चलते दोनों को थाने ले जाया। नगर निगम की टीम में 4 पीआरडी, 2 कांस्टेबल, एक एसआई और ड्राफ्टमैन राम सिंह मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.