Saturday, September 5, 2026

कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बाटा चौक पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। दुष्यंत गौतम, प्रदेश भाजपा व भाजपा सरकार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर ऐसे अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा के नेता के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ेगी और जनता के बीच जाकर इनका चेहरा बेनकाब करेगी। भाजपा प्रभारी ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है जिनके परिवार का इतिहास देश के लिए बलिदान का रहा है जिसने अपने परिवार के दो दो सदस्यों को देश के लिए कुर्बान किया है। भाजपा तुरंत अपने प्रभारी दुष्यंत गौतम को बर्खास्त करें और आवश्यक कार्यवाही करें।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पन्त, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, जिला महासचिव सुशील गाबा, पार्षद मोहन, सचिन मुंजाल, महामंत्री राजीव कामरा, रणजीत सिंह राणा, विजय अरोड़ा, साजिद खान, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, पूर्व नामित पार्षद रामाधारी गंगवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, सरोज रानी, नरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.