Sunday, November 1, 2026

पत्नी बोली ‘काटकर ड्रम में भर दूंगी’ सुनते ही पति का नशा छू हो गया, भागकर पहुंचा थाने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मजदूरी करने वाला युवक रविवार को शराब के नशे में घर लौटा, तो हमेशा की तरह पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने हाथ पर दांत से काट लिया और गुस्से में ईंट से पति का सिर भी फोड़ दिया।

मगर असली ट्विस्ट तब आया, जब पत्नी ने धमकी दे डाली , पत्नी ने गुस्से में कहा ‘अगर अब भी नहीं सुधरा, तो सौरभ हत्याकांड की तरह काटकर ड्रम में भर दूंगी’ बस फिर क्या था… पति का सारा नशा हवा हो गया और वो सीधे थाने जा पहुंचा।

थाने पहुंचा मामला

थोड़ी ही देर में पत्नी भी दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई। पत्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, हर दिन शराब पीकर आता है, घर खर्च नहीं देता, बच्चों का पेट कौन भरे? कंकरखेड़ा थाने के एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि युवक का मेडिकल कराकर इलाज करवाया गया है, हालांकि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.