Friday, September 4, 2026

नजूल नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में पास होने पर ठुकराल का स्वागत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नजूल भूमि को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने पर विधायक राजकुमार ठुकराल के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। किच्छा रोड स्थित दूधिया बाबा सन्यास आश्रम में मंदिर के महंत स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज की अगुवाई में तमाम लोगों ने विधायक ठुकराल का नागरिक अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया और उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं कीरतपुर कोलड़ा से साई बिहार रेजीडेंसियल फेयलफेयर सोसाईटी के लोगों ने विधायक ठुकराल के निवास पर पहुंचकर उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल भूमि को लेकर उनका करीब दस वर्ष का संघर्ष सफल हुआ है। यह सब जनता के स्नेह और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। विधायक को सम्मानित करने वालों में श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, नत्थू लाल गुप्ता, विपिन शर्मा, ज्ञान सिंह, हिम्मत कोली, सुरेंद्र कोली, कुलदीप कोली आदि लोग थे। वहीं विधायक निवास पर अभिनंदन करने वालों में गौतम थापा, एसएन वर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र रावल, सुरेंद्र, संजीत राणा, रविन्द्र धसमाना, लखविंदर सिंह, आकाश कुमार, विजय शर्मा, अजय मेहता, दीपक उप्रेती आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.