Friday, September 4, 2026

जिले से सैकड़ों ब्राह्मणों ने किया हरिद्वार कूच

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा आयोजित एकदिवसीय विशाल ब्राह्मण हुंकार महासम्मेलन में जिले से सैकड़ों लोगो ने हरिद्वार कूच किया। ब्राह्मणों के उत्थान और ब्राह्मण महापुरुषों के सम्मान के लिए आयोजित सम्मेलन में महासभा द्वारा कई मांगे रखी गई। जिसमे राज्य के सभी जिलों के ब्राह्मणों संगठन को मजबूत करने और एकता को बल देने के लिए एकत्रित हुए है।

 

जिलाध्यक्ष सुभाषिनी द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को रात्रि में रुद्रपुर और काशीपुर के अलावा अन्य ब्लॉकों से ब्राह्मण महासभा के लोग हरिद्वार के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि पूरे जिले से करीब 150 ब्राह्मणों ने महासभा में हिस्सा लिया है । नगर अध्यक्ष बसंत जोशी ने बताया कि विशाल ब्राह्मण हुंकार महासम्मेलन में ब्राह्मणो द्वारा कई मुद्दे रखें जायेंगे। जिनमे गरीब ब्राह्मणो के हित और भगवान परशुराम और अन्य ब्राह्मण महापुरुषों की प्रतिमा लगवाने जैसे मुद्दे शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके साथ गरीब ब्राह्मणों कन्या विवाह के लिए सरकार द्वारा सहायता जैसे कई मुद्दे में सम्मेलन में प्रखरता से उठाये गये है ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.