Tuesday, October 27, 2026

रुद्रपुर में अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, अवैध कालौनी काटने वालों में मचा हड़कंप।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। क्षेत्र में लगातार फल-फूल रहा अवैध कालोनियों पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने एक्शन लेते हुए प्रीत विहार क्षेत्र की दो कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है। विभाग के एक्शन से अवैध कालोनियों काटने वाले बिल्डरों में हड़कंप मचा गया है। डीडीए के उपाध्यक्ष रवि किशन ने लोगों से आह्वान किया है कि घर बनाने के लिए जमीन खरीदते समय यह सुनिश्चित कर लें कि कालौनी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से पास है या नहीं। ऐसी कालौनियो में जमीन बिल्कुल न खरीदें तो पास नहीं है।

शनिवार उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर जय किशन के द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध ठोस कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण टीम व पुलिस बल के द्वारा ग्राम प्रीत विहार फाजलपुर महरौला रूद्रपुर में दो अनाधिकृत कालोनी जिनके विरूद्ध पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये जा चुके थे, में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।

उक्त के अतिरिक्त कालोनियों में निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाना पाये जाने पर उन्हें

रूकवाया गया तथा निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी गयी, साथ ही उक्त के विरूद्ध विधि अनुरूप कार्यवाही संस्थित किये जाने के भी निर्देश दिये गये। उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर एवं सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही किये जाने एवं आम जन एवं कालोनाईज़रों से यह अपील की गयी कि वे विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/ विकास आदि कार्यवाही करें। आमजन से यह भी अनुरोध है कि भूखण्ड को क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कालोनी का विधिवत मानचित्र प्राधिकरण से कालोनाईजर/ विक्रेता द्वारा स्वीकृत करवाया गया हो।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.