Saturday, September 5, 2026

यहां रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। नेवी से रिटायर्ड तथा रेलवे सुरक्षा बल में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैनात उप निरीक्षक की दिल्ली में हृदय गति रुकने से मौत हो गई इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिवार और सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई है हर मृतक उप निरीक्षक सोनीपत हरियाणा के निवासी थे उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गृह क्षेत्र सोनीपत में किया जाएगा।

रानीबाग काठगोदाम निवासी प्रदीप, आरपीएफ में दारोगा के पद पर कार्यरत थे। काठगोदाम आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, वह एक मामले की जांच के लिए दिल्ली गए थे और तब से वहीं थे।

बुधवार को पंचकुइयां रोड, नई दिल्ली स्थित आरपीएफ कार्यालय से सूचना मिली कि दारोगा अपने आवास में थे, जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

दारोगा की असमय मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। काठगोदाम से परिजन दिल्ली पहुंचे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। साथी कर्मियों ने भी उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.