Friday, September 4, 2026

भाजपाईयों ने पंडित दीन दयाल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने गांधी पार्क स्थित पंडित दीन दयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपाईयों ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पारित होने पर विधायक ठुकराल का स्वागत करते हुए मिष्ठान वितरण भी किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवनदर्शन हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उनके विचार आम जनमानस के मानसिक पटल पर क्रान्तिकारी प्रभाव छोड़ते हैं। उनकी स्मृतियां राजनैतिक जीवन में देश का मार्ग चर्मोत्कर्ष की ओर प्रशस्त कर रहे हैं। विधायक ठुकरराल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति ओर मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। एकात्म मानवतावाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होनंे देश को प्रगतिशील विचारधारा देकर नई दिशा देने का काम किया। देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद रहेगा।वहीं मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक आदर्श हिंदुत्वादी विचारक और राजनीति के पुरोधा थो। उन्होंने राजजनीति के अलावा भारतीय साहित्य में भी अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैळान, राकेश सिंह, राधेश शर्मा, पार्षद निमित शर्मा, राम किशन कोली, संजय ठुकराल, सतपला गंगवार, नंद लाल शर्मा, अजय नारायण सिं,ह आशू मिड्डा आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.