Wednesday, March 19, 2025

यहां गन्ने के खेत में मिला होमगार्ड का जला हुआ शव

Share

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार के झबरेड़ा में एक युवक का शव गन्ने के खेत में जली हुई स्थिति में मिला। युवक सहारनपुर में होमगार्ड के रूप में तैनात था। वहीं अवकाश पर घर आया था। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेटे की सैदाबाद गांव निवासी अरविंद त्यागी पुत्र नरेश दोपहर के समय अपने खेत में गाने की पाती रोकने के लिए गया था।

शाम छह बजे तक जब हुआ घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और खेत में जाकर देखा तो उसका शव जला हुआ था तथा आस-पास का गना भी जला हुआ था।

सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंचे कथा मामले के बारे में छानबीन की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सहारनपुर में होमगार्ड विभाग में कार्यरत था। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक बड़ा ईमानदार मिलनसार और अच्छी छवि का युवक था और छुट्टी के दौरान अपनी खेती किसानी का काम भी करता था।

थाना प्रभारी झबरेडा अंकुर शर्मा ने बताया कि मृतक अपने खेत में पाती को जला रहा था, उसकी चपेट में आन से उसकी मौत हो गई।

Read more

Local News

Translate »