Monday, October 26, 2026

सहारनपुर में युवक की तलवार से गर्दन काटी: में भाई नाबालिग लड़की को भगा ले गया था, आरोपी को परिजनों ने पुलिस हिरासत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सहारनपुर में एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक के एक रिश्तेदार को पीट-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। परिजनों ने पुलिस हिरासत में ही आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना चिलकाना के बड़गांव निवासी बबलू के घर में होली के दिन कुछ मेहमान आए हुए थे। शुक्रवार को बबलू का 20 साल का बेटा अर्जुन मेहमानों को छोड़ने के लिए गुमटी बस स्टैंड गया था। रास्ते मे राजकीय कॉलेज के पास पड़ोस के तीन युवक घात लगाकर बैठे हुए थे। उन्होंने अर्जुन व उसके रिश्तेदारों को घेर लिया और हमला कर दिया।

आरोपियों ने अर्जुन की गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया। बचाने आए उसके रिश्तेदार राजन को भी हमलावरों ने धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर कुछ देर बाद अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।

राजन को भी गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर सीओ सदर मनोज कुमार, एएसपी विवेक तिवारी भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट्स लिए । एक आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त की गई तलवार के साथ जंगल से उसे पकड़ा गया है।

इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि बताया कि मृतक अर्जुन कुमार के छोटे भाई का पड़ोस की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम संबंध के चलते मृतक का भाई नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर जेल भेज दिया था।

कुछ दिन पहले ही अर्जुन का भाई जेल से छूटकर आया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे कहीं बाहर काम पर भेज दिया। वहीं, लड़की को पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया था। इसी रंजिश को लेकर लड़की के भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अर्जुन कुमार पर हमला किया और उसकी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

मां का रो-रोकर बुरा हाल, घर में मचा कोहराम

अर्जुन की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.