Wednesday, November 18, 2026

यहां आग लगने से घर के अंदर दादी और पोते की जलकर हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चमोली ज़िले में थराली तहसील के अंतर्गत करूंडपानी गांव में एक घर के अंदर शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर पर आग लगने से दादी और पोते की घर के अंदर जलकर मौत हो गई।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल हैं।मौके पर प्रशासन की टीम ने शवों का पंचायतनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।मौके पर प्रशासन की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा घटना की जांच की जा रही हैं।

थराली के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाने को देर रात करीब साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि मध्यरात्रि 1:00 बजे करीब ग्वालादम के पास करूंडपानी गांव में एक घर पर आग लग गई हैं।जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया,घटना में हरमा देवी 80 दादी और अंकित 10 साल पोते की मौत हुई हैं।बताया कि घटना के वक्त घर में कुल पाँच सदस्य थे,मृतका अपने पोते के साथ उस कमरे में सोई थी जिसमे आग लगने की घटना हुई,जब आग फैलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी घुटने लगा तो वह कमरे से बाहर की तरफ़ भागे,जिससे अन्य तीन सदस्यों की जान बच पाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.