Wednesday, October 28, 2026

पुलिस ने यूपी रोडवेज बस पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गये यूपी रोडवेज बस पर फायरिंग करने वाले। अभी दो आरोपी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस समेत स्कूटी बरामद की। पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने यूपी रोडवेज बस पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बता दें कि शनिवार दोपहर यूपी रोडवेज की बरेली डिपो की बस यूपी-77-एएन-2873 रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रही थी। काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बाईक और स्कूटी सवार चार युवकों ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन चालक सतीश यादव ने उनको ओवरटेक करने नहीं दिया। इससे भड़के बाईक और स्कूटी सवार युवकों ने चलते रोडवेज बस के चालक पर फायर कर दिए। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया और गोली बस में लग गई। सतीश की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही रुद्रपुर के साथ ही बिलासपुर यूपी थाना क्षेत्र में जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में बाईक और स्कूटी सवार चार युवक कैद मिले। पुलिस ने उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान प्रियांशु बाठला, प्रथम पाल, अक्षय सागर और हर्षदीप सिंह के रूप में हुई।फायरिंग करने वाले आरोपितों की पहचान होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। रविवार देर रात सूचना मिली कि सीसीटीवी में कैद दो युवक ब्लाक रोड से होते हुए कहीं जा रहे है। इस पर गठित टीम में शामिल पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे । पुलिस को देखकर स्कूटी सवार युवकों ऊभागने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तलाशी में उनके पास से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आदर्श कालोनी निवासी प्रियांशु बाठला पुत्र राजकुमार बाठला,मंजना थाना नवाबगंज फरूखाबाद उत्तर प्रदेश और हाल बगवाड़ा क्षेत्र रुद्रपुर निवासी प्रथम पाल सिंह पुत्र रणधीर पाल सिंह बताया। शनिवार को वह अपने दो अन्य साथी अक्षय और हर्षदीप के साथ रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर से आगे रोडवेज की बस को ओवरटेक करने लगे तो चालक ने जानबूझकर उन्हें पास नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने कुछ दूरी पर जाकर दोबारा पास लेने का प्रयास किया तो चालक ने बस की स्पीड तेज कर दी और हाथ बाहर निकालकर पीटने का इशारा करने लगा।चालक को सबक सिखाने की योजना बनाई। इसके तहत पहले बाईक की गति तेज करते हुए बांई तरफ से चालक को जान से मारने के लिए फायर किया जो बस के ऊपर से होकर निकल गई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद पीछे से स्कूटी में सवार हर्षदीप ने तमंचा निकालकर चालक पर फायर कर दिया। गोली बस के शीशे को पार करता हुआ चालक सीट की तरफ को निकल गई। घटना के बाद वह कीरतपुर होते हुए बिलासपुर की ओर भाग निकले। एसपी सिटी ने बताया कि प्रियांशु बाठला और प्रथम पाल को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।जबकि फरार चल रहे हर्षदीप और अक्षय सागर की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में एसएसआई ललित मोहन रावल,एसएसआई नवीन बुधानी,एसआई देवेंद्र मेहता,एसआई चंदन बिष्ट,अजय रावत, दिनेश रावत, विशाल रावत आदि शामिल रहे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.