Sunday, November 1, 2026

एसएसपी मिश्रा का बड़ा एक्शन दिनदहाड़े दरोगा की पिटाई लगाने वाले भाजपा नेता को किया गिरफ्तार, दरोगा हुआ निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर के अटरिया रोड पर आज दोपहर सरेआम भाजपा नेता राधेश शर्मा ने शराब के नशे में धुत पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा की छोटी सी कहानी के बाद पिटाई कर दी…उधर भाजपा नेता ने जैसे ही शराबी दरोगा की पिटाई लगाई मौके पर मौजूद कई लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए दरोगा जी की पिटाई कर दी…

इधर इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है…उधर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है इसके अलावा पुलिस मौके पर मौजूद दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने वर्दी पहने हुए दरोगा जी की पिटाई की थी…

उधर अपने कार्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर शराबी दरोगा हरवीर सिंह को भी एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है…हम आपको बता दें कि आज दिनदहाड़े घटित हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी,हालांकि शराब के नशे में मौके पर मौजूद दरोगा ने भी भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर गाली गलौज और अभद्र टीका टिप्पणी भी की थी जिसका खामियाजा भी अंततः शराबी दरोगा जी को ही ज्यादा भुगतना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.