Saturday, September 5, 2026

12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री; मोबाइल समेत कई चीजें सस्ती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। बजट में सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। अब 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।लोग पिछले 4 साल का IT रिटर्न एक साथ फाइल कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा बढ़ा दी गई है। इसे 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया है।

12 लाख तक नो टैक्स

0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं

4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स

8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स

12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स

16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स

20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स

24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स

सीतारमण की बड़ी घोषणाएं-

 

कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।

36 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान।

लेदर क्षेत्र में 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार।

सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना।

मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।

सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

अगले 3 साल में सभी जिलों में बनेंगे कैंसर डे केयर सेंटर।

50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में जोड़ी जाएंगी 75 हजार सीटें।

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन 3 लाख से 5 लाख किया गया।

बिहार में मखाना बोर्ड का गठन

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.