Saturday, September 5, 2026

मतदान दिवस पर माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मतदान के दिन की शुरूआत माता पिता से आशीर्वाद लेकर और मंदिर में पूजा अर्चना करके की। इसके बाद वे विभिन्न वार्डो में पोलिंग बूथों का जायजा लेने के लिए निकले।

मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मतदान की पूर्व संध्या पर देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा कर फीड बैक लिया। उन्होंने मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आहवान भी किया। सुबह उन्होंने माता पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत की और उसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना करके कार्यकर्ताओं के साथ पोलिंग बूथो का जायजा लेने के लिए निकले। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। जनता का जो रूझान दिख रहा है उससे निकाय चुनाव में सभी वार्डों में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ झूठ और प्रपंच है तो दूसरी तरफ भाजपा की विकास और कल्याणकारी सोच है। जनता झूठ और अफवाह फैलाने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। इस बार निकाय चुनाव में जनता इतिहास रचेगी। भाजपा रिकार्ड मतों से निगम में हैट्रिक बनायेगी। उन्होंने बूथों पर मतदान के लिए पहुंचे देवतुल्य मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया। कहा कि जनता के आशीर्वाद से रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर का चहुमुखी विकास होगा और कोई भी ऐसा काम नहीं होगा जो जनभावनाओं के विपरीत हो।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.