Friday, September 4, 2026

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार अजय कोठियाल के रुद्रपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रि. कर्नल अजय कोठियाल के रुद्रपुर पहंुचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होने उत्तराखण्ड के नवनिर्माण के लिए पाटी को मजबूत बनाने का आहवान किया।
बुधवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रि. कर्नल अजय कोठियाल एवं उत्तराखण्ड इलेक्शन कैपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली के पहंुचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दर्जनों लोगो ने आप की सदस्यता ग्रहण ली।
रि. कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सेना से रिटायर्ड होने के बाद कोई पॉलिटिशयन बनने का ख्वाब नहीं था लेकिन आर्मी में लीडरशिप के तौर पर देश की सेवा की है। आम आदमी पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड का नवनिर्माण करने के लिये आम आदमी पार्टी तैयार है। कोरोनाकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सेवा की है। उत्तराखंड में मूल सुविधाओं के लिये दिल्ली की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।
वहीं मीडिया से वार्ता के दौरान कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद लोगों की उम्मीदों के अनुरूप राज्य का विकास नहीं हुआ। 20 वर्षो में राष्ट्रीय पार्टियों ने  प्रदेश के लोगों को हताश किया है। अब प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरे विकल्प के रूप में आप पार्टी को देख रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली, पानी, रोजगार शिक्षा की सविधायें देकर विकास के लिये नया मॉडल स्थापित किया है। कर्नल कोठियाल ने बताया कि प्रदेशभर में कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जनता के मुद्दों को उठाने के लिये उत्तराखंड में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। चुनाव अभियान समिति में दीपक बाली को अध्यक्ष बनाया गया है। विस चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जायेगी। इस दौरान सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने पहुंचे युवा समासेवी नितेश सिंह सहित अन्य लोगों का स्वागत किया।
चुनाव अभियान कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि जिस तरह जनता का उन्हे साथ मिल रहा है। उससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। उन्होने जनता से आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताने का आहवान किया। साथ ही दिल्ली की तर्ज पर यहां भी विकास करने को कहा। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी अन्य पार्टियों की तरह खोखले वादे नहीं करती है। उनकी पार्टी जनता के बीच जाकर जनता की सेवा करने वाली पार्टी है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, जनरैल सिंह काली, नंदलाल प्रसाद, मुकीम कुरैशी, हरपिंदर सिंह खैरा, अमन बाली, कपिल सिन्हा, नितेश सिंह आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.