Saturday, September 5, 2026

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने रामनगर में तैनात महिला दरोगा को किया सस्पेंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में रामनगर कोतवाली में पंजीकृत अभियोग में विवेचक महिला उ0नि0 द्वारा समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आज दिनाँक- 04/01/2025 को एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए महिला उ0नि0 रेनू कोतवाली रामनगर को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी नैनीताल ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.