Saturday, September 5, 2026

यहां टिप्पर खाई में गिरा, मेडिकल स्टोर स्वामी और वाहन चालक की मौके पर ही मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में गुरुवार देर रात एक टिप्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मेडिकल स्टोर स्वामी और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, गंगोलीहाट मल्लाधूरा निवासी 38 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र सोबन सिंह गुरुवार रात टिप्पर वाहन संख्या यूके 05 सीए 1146 से पनार से गंगोलीहाट की तरफ जा रहे थे। उनके साथ वाहन में तीन अन्य लोग धरौली निवासी 30 वर्षीय योगराज सिंह पुत्र हरीश चंद्र पंत, 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र होशियार सिंह और मल्लाधूरा निवासी कृष्णा मेडिकल के स्वामी 30 वर्षीय कृष्ण सिंह नेगी पुत्र ईश्वर सिंह नेगी भी सवार थे। रात करीब 11 बजे कोठेरागांव के समीप चालक भूपेंद्र का संतुलन बिगड़ने से वाहन करीब सौ मीटर खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व की टीम घटनास्थल पहुंची। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि हादसे में चालक भूपेंद्र और कृष्ण की मौके पर मौत हो गई थी। योगराज और राजेंद्र को घायल अवस्था में सीएचसी गंगोलीहाट भेजा गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.