Saturday, September 5, 2026

भाजपा की प्रचण्ड लहर में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफः विकास शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 06 स्थित अटरिया देवी माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और अटरिया माता का आशीर्वाद लेकर घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरु किया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों से आने वाली 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम में इस बार भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। सभी वार्डों में इस बार कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार में किये जा रहे विकास कार्य भाजपा की जीत का आधार करेंगे। पूरे प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड लहर चल रही है। कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में लगी है। कांग्रेस की हार सुनिश्चित देकर उनकी पार्टी के लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहें हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और धामी सरकार की नीतियों में आस्था व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल में रूद्रपुर शहर में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कचरे का पहाड़ खत्म हुआ है, शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त हुयी हैं। विकास के इन कार्यों को और तेजी से कराया जायेगा। आने वाले दिनों में रूद्रपुर को चण्डीगढ़ की तरह विकसित करने का लक्ष्य लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। विकास शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा करके चुनाव मैदान में उतारा है कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

जनसंपर्क के दौरान जगह जगह भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वार्ड 6 से पार्षद प्रत्याशी निमित शर्मा,निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह,जिला प्रभारी पुष्कर काला,जिला कोषाध्यक्ष विनय बत्र,विवेक दीप सिंह, जितेंद्र चौहान, हरजीत राठी, देव शर्मा, पारस चुघ, राधे शर्मा, सुरेश कोली, गुन्नू चौधरी, सुशील गावा, गोविंद शर्मा, योगेश वर्मा, अनुज पाठक, फरजाना बेगम, प्रीति धीर, अर्चना रॉय, ममता जीना आदि समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.