Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर वार्ड 16 और वार्ड 19 में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भाजपा के समर्थन से कांग्रेस हुई हलकान, भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय: सुशील गाबा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि गाबा ने वार्ड 16 जैसे बड़े वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मिश्रा द्वारा भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा को समर्थन दिए जाने को भी भाजपा विधायक शिव अरोरा जी के कुशल नेतृत्व का सटीक उदाहरण करार दिया।

वार्ड 16 के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मिश्रा के द्वारा तथा वार्ड 19 के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप वाल्मीकि द्वारा भाजपा के पक्ष में नामांकन वापसी पर हर्ष जताते हुए भाजपा नेता सुशील गाबा ने ऐलान किया कि विधायक शिव अरोरा की कुशल रणनीति और सुदृढ़ मैनेजमेंट के साथ ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी मेयर चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

आज पूरे रुद्रपुर क्षेत्र में भाजपा की भारी लहर चल रही है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल निर्देशन में रुद्रपुर के क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा जी की कुशल रणनीति, सुदृढ़ मैनेजमेंट और हर बूथ पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत से भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। विधायक शिव अरोरा जी के द्वारा प्रत्येक वार्ड में स्वयं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर विराट जीत की आधारशिला तैयार की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.