Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- यात्रा का योग बनेगा लेकिन अभी रोकिए, क्योंकि लाभप्रद नहीं होगा। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी आपका सही चलेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका अभी मुलाकात से बचें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है और व्यापार भी लगभग सही है, लेकिन प्रेम में अभी कोई नई शुरुआत करने से बचें। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम ही रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में एक नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में बहुत अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक ऊर्जा बुझी-बुझी सी रहेगी। व्यापार मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है और स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक है। नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। नेत्र विकार संभव है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति। लेकिन इन सब से उभर जाएंगे। मध्यम समय है, लेकिन आने वाला उत्तम समय है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.