Saturday, September 5, 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड की मिशन निदेशक स्वाति सिंह भदौरिया ने उधम सिंह नगर जिले की स्वास्थ्य ईकाइयों का किया भ्रमण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड की मिशन निदेशक श्रीमती स्वाति सिंह भदौरिया (आई०ई०एस०) द्वारा आज  जनपद उधम सिंह नगर की स्वास्थ्य ईकाइयों का भ्रमण किया गया सर्वप्रथम उनके द्वारा जिला चिकित्सालय रूद्रपुर के अन्तर्गत सभी वार्डो, एस0एन0सी0यू0, लेबररुम, इमरजेंसी,मैमोग्राफी,रेडियोलॉजी, डी0आई.पी.एच.एल. लैब, निशुल्क जाँच योजना तथा टैलीरेडियोलॉजी, ओ०पी०डी० कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था के अन्तर्गत शौचालय का भी निरीक्षण किया गया,

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड की मिशन निदेशक स्वाति सिंह भदौरिया ने  उधम सिंह नगर जिले की स्वास्थ्य ईकाइयों का किया भ्रमण

उसके उपरान्त उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य, क्रिटिकल केयर ब्लाक का निरिक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तदउपरान्त मिशन निदेशक द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा की गयी, जिसमें जनपद में संचालित कार्यक्रम जननी सुरक्षा योजना, आशा डी०बी०टी०, फैमली प्लानिंग, एन0सी0डी0, क्वालिटी से सम्बन्धित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तथा निर्देश दिया गया कि आशाओं से सम्बन्धित समस्त प्रोत्साहन भत्ता एवं लाभार्थीयों को मिलने वाला डी०बी०टी० ससमय भुगतान किया जाये, किसी भी गतिविधियाँ हेतु अतिरिक्त मॉग यथाशीघ्र महानिदेशालय को प्रेषित किया जाये । तद्पश्चात मिशन निदेशक महोदया द्वारा पुराना जिला चिकित्सालय में स्थापित टी0बी0 क्लीनिक, टी0बी0 औषधि भण्डार का निरीक्षण किया गया तथा निक्षय मित्र तथा टी०बी० डी०बी०टी० पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड की मिशन निदेशक स्वाति सिंह भदौरिया ने  उधम सिंह नगर जिले की स्वास्थ्य ईकाइयों का किया भ्रमण

 

तदउपरान्त मिशन निदेशक द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुटकी देवरिया का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। उक्त भ्रमण में सी0एम0ओ0 डा0 मनोज कुमार शर्मा, ए0सी0एम0ओ0 डा० हरेन्द्र मलिक, डी0टी0ओ0 डा० राजेश आर्या, डी०पी०एम० श्री हिमान्शु मुस्यनी, डी०ए०एम० श्री डी०एस० भण्डारी, डी०डी०एम० श्री चॉद मियाँ आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.