Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड: बरसात और हिमपात के साथ होगी कड़ाके की ठंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में आज रात्रि से मौसम बदलने वाला है हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून में पाले के साथ ही कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ने के आसार हैं। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

उच्च हिमालय क्षेत्र में हो रही वर्षा और हिमपात के बीच बदरीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य में ब्रेक लगा है

बर्फबारी को देखते हुए 50 से अधिक मजदूर बदरनाथ धाम से पैदल ही हनुमान चट्टी तक वापस लौट आए हैं। तथा 27 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक मौसम में बदलाव आएगा बरसात और हिमपात के चलते एक बार फिर ठंड और दुश्वारियां बढ़ाएगी ।। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्र में पाला दुश्वारी खड़ी कर सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाएगा। शुक्रवार और शनिवार रविवार को पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हिमपात के साथ-साथ कहीं-कहीं बौछार पड़ने की आशंका है। जिससे पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

देशभर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित गहरा दबाव क्षेत्र दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के तट के पास है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा।

पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, उत्तर तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति देखी गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.