भोंपूराम खबरी,काशीपुर। खेल विभाग एवं प्रशासन की उदासीनता के चलते बाहरी तत्वों ने प्रशिक्षण के नाम पर खेल मैदान पर कब्जा जमा लिया है। बार-बार जतन करने के बाद समाधान नहीं होने पर राष्ट्रीय धावक स्वयं ट्रैक पर बने गड्ढे मिट्टी से पाटने को मजबूर हैं।
स्टेडियम मैदान में भारतीय खेल प्राधिकरण और खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कोचों से प्रशिक्षण लेते हैं। सुबह और शाम खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस करते हैं। एथलेटिक्स के लिए स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया, लेकिन काफी समय से विभिन्न अकादमी संचालक युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर स्टेडियम में प्रशिक्षण दे रहे हैं राष्ट्रीय धावकों के प्रशिक्षण के समय ही एकेडमी के युवा ट्रैक पर कब्जा जमा लेते हैं। इससे राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दौड़ने के लिए ट्रैक नहीं मिल रहा है। विरोध करने पर यह तत्व कोचों से भी उलझ जाते हैं। एसडीएम से गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस है। ट्रैक में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
सरकार और विभाग समस्याओं का समाधान करने को तैयार नहीं शनिवार की शाम राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने स्वयं मिट्टी डालकर गड्ढे पाटे। कोच- रोलर खींचकर प्लेन करने में लगे हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि चोटिल हो रहे हैं। सरकार और विभाग समस्याओं का समाधान करने को तैयार नहीं है।
काशीपुर स्टेडियम में काफी समस्या है। मुझे देखकर भी ठीक नहीं लगा है। तीन बार खेल सचिव को पत्र दे चुके हैं। वह भी फीडबैक ले रहे हैं। राष्ट्रीय खेल होने के बाद स्टेडियम की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जानकी कार्की, जिला क्रीड़ाधिकारी, ऊधम सिंह नगर




