Saturday, September 5, 2026

यहां महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का लगाया गंभीर आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में खाकी पर एक बार फिर दाग लगा है। नैनीताल में एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही एसआई पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने तहरीर में बताया कि 2022 में वह नैनीताल के एक न्यायिक संस्थान में तैनात थी, जहां एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा करके उसे यौन शोषण का शिकार बनाया।

एसआई ने उसकी शादी टूटने और तलाक होने के बाद भी शादी करने का झांसा दिया, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया है। महिला कांस्टेबल के आरोप पर पुलिस ने एसआई नरेश पंत के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (धमकी) के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। कोतवाल उमेश मलिक ने मामले की पुष्टि की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.