Saturday, September 5, 2026

पार्किंग के दौरान सही अंदाजा ना हो पाया,दो लोगों की जान चली गई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के मसूरी में धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पार्किंग के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। बुधवार रात एक स्कॉर्पियो कार पार्क करते समय चालक ने अंधेरे में गाड़ी का सही अंदाजा नहीं लिया, जिससे वह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के मुताबिक, दुर्घटना के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जो धनोल्टी जा रहे थे। चालक जब धनोल्टी के कैसेल रेस्टोरेंट के पास गाड़ी पार्क कर रहा था, तो अंधेरे में रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दिया और गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

हादसे में हरपाल सिंह (46) और दिलीप सिंह पंवार (48) की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह (36), दीवान सिंह पंवार (54) और विजय लाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.