Saturday, September 5, 2026

यहां सहेलियों के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून के रायपुर इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दो लड़कियां, जो एक दूसरे की सबसे अच्छी सहेली बताई जा रही हैं, सड़क पर एक लड़के को लेकर हाथापाई करती नजर आ रही हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है, कि लोग इसे लेकर हर तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह वीडियो शुरुआत में तो हल्का-फुल्का विवाद लग रहा था, लेकिन जैसे ही दोनों लड़कियों की बातों में गुस्सा और गाली-गलौज बढ़ी, स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई। दोनों लड़कियां एक लड़के को लेकर लड़ रही थीं, और इतनी गुस्से में थीं कि एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के साथ-साथ गालियां भी दे रही थीं।

जानकारी के अनुसार, ये दोनों लड़कियां एक ही लड़के को आकर्षित करने की कोशिश कर रही थीं, और इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह मामूली विवाद सड़क पर हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग इस पर मजेदार और कटाक्ष भरी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोग इसे लड़कियों के इमोशनल ड्रामा के तौर पर देख रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.