Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- बहुत ध्यानपूर्वक आगे बढ़िएगा। थोड़ा जोखिम भरा समय है, प्रेम संतान के लिए, स्वास्थ्य के लिए। व्यापार फिऱ भी सही चलता रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार फिर भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी, लेकिन समन भी होगा। आपका दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- बहुत सारे विचार मन को परेशान करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन व्यापार ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के बढ़े संकेत हैं। सीन में विकार संभव है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक सोच जो है वो बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे रहेगा। बहुत सारे विचार ऊपर-नीचे होते रहेंगे, जिसकी वजह से थोड़ा कन्फ्यूज रहेंगे। व्यावसायिक कन्फ्यूज बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कुटुंबों की संख्या बहुत ज्यादा बड़ी हुई है। कुछ अपने लग रहे हैं, कुछ पराए लग रहे हैं। मन थोड़ा परेशान है। निवेश की नई- नई स्थिति बन रही है, जो अभी रोक के रखिए। अभी निवेश मत करिए, नहीं तो नुकसान होगा। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घबराहट, बेचैनी बनी हुई है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता, ये सब परेशान करेंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा कैंसिल हो सकती है। यात्रा में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अच्छे समाचार की प्राप्ति नहीं होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक उठापटक बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- यात्रा में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार फिर भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.