Saturday, September 5, 2026

यहां बोलेरो वाहन के गहरी खाई में जा गिरा,चालक की मौत, तीन घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। रामनगर के मोहान क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वाहन कुमेरिया के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना में सीट बेल्ट पहनने के कारण एक यात्री को खरोंच भी नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में पांच लोग सवार थे। मृतक चालक की पहचान भीम सिंह (निवासी अल्मोड़ा चौखुटिया) के रूप में हुई है। अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भोपाल सिंह मनराल, जो वाहन में ड्राइवर के साथ बैठे थे, ने बताया कि वे शुक्रवार रात दिल्ली से रवाना हुए थे और रात 11:30 बजे मोहान पहुंचे थे। गेट बंद होने के कारण वे तड़के चौखुटिया के लिए निकले थे। वे अपने परिवार के सदस्य पूरन सिंह की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.