Saturday, September 5, 2026

यहां रिटायर्ड फौजी ने की सरकारी अस्पताल में फायरिंग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रविवार देर रात स्वर्गीय रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक रिटायर्ड फौजी की अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों व अन्य स्टाफ से उपचार को लेकर हुई बहस के बाद जमकर बवाल हो गया। बताया जाता है कि इसी बीच रिटायर्ड फौजी ने अपने लाईसेंसी रिवाल्वर से अस्पताल में हवाई फायरिंग कर दी जिससे अस्पताल में हड़कम्प मच गया। फायरिंग से अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ घबरा गए।

मामले में कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी रिटायर्ड फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि ग्राम जस्सागांजा निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज गिरी रविवार की रात किसी एक अन्य साथी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया था। इसी बीच पूर्व फौजी और डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान पूर्व फौजी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। जिससे अस्पताल परिसर में हड़कम्प मच गया। मामले में अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पीयूष अग्रवाल की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी मनोज गिरी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.