Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड: यहां विदेशी महिला का मिला शव, रात को ध्यान और घूमने के लिए निकली थी बाहर ततियाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गंगोत्री हाईवे के पास गंगनानी कुंड से एक विदेशी महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात कुंड में स्नान करने गई थी, जहां उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंड से महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार, रशियन मूल की ततियाना (45) भारत भ्रमण के लिए आई हुई थी, जो कि गत शनिवार रात करीब 11 बजे गंगनानी कुंड में स्नान के लिए गई। वहां उसे हार्ट अटैक होने से उसकी कुंड में ही मौत हो गई। सुबह करीब नौ बजे लोग कुंड में पहुंचे तो उन्हें महिला का शव उतराता दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल गंगनानी चौकी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंड से निकाला। महिला की मौत की सूचना पर उसके साथी इमुलिया और याक्स्ता भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि ततियाना आध्यात्मिक थी, जो कि रात को भी अक्सर ध्यान और घूमने के लिए बाहर निकलती थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.