Saturday, September 5, 2026

स्वास्थ्य विभाग ओर प्रशाशन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम को किया सील

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक और तहसीलदार ने छापामारी कर अवैध रूप से चल रहा नर्सिंग होम को सील कर दिया।

गत बृहस्पतिवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत, तहसीलदार शुभांगिनी, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने संयुक्त रूप से खेड़ा रोड पर अवैध नर्सिंग होम पर छापा मारा। डॉ. गहलोत के अनुसार शिकायत मिली।

थी की एक महिला अवैध रूप से नर्सिंग होम चला कर किसी महिला का गर्भपात कर रही है। उन्होंने नर्सिंग होम को सील कर दिया। नर्सिंग होम में गर्भपात कराए जाने के आरोप की जांच की जा रही संवाद है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपी महिला को उसके परिजन को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.