Saturday, September 5, 2026

यहां बाघ ने गुलदार के शावक पर किया हमला, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा सुरई रेंज के जंगल में बाघ ने गुलदार के पांच माह के शावक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। शावक के शव को सुरई रेंज के गेस्ट हाउस में रखा गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सीमांत के जंगलों में अब तक मानव वन्यजीवों के संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही थी। इनमें कई लोगों को वन्यजीव निवाला बना चुके हैं, जबकि कुछ घायल भी हुए हैं। वहीं, अब जंगल में वन्यजीवों के आपसी हमले की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बुधवार दोपहर सुरई रेंज के झनकइया के बीट संख्या प्रथम ककरा दो में बाघ ने गुलदार के शावक पर हमला कर उसे मार डाला। घटना का पता तब चला, जब वन कर्मी गश्त कर रहे थे। इस सूचना पर रेंजर आरएस मनराल वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल में घटनास्थल पर खून, बाघ के बाल व शव पर नाखून के खरोंच से आशंका है कि गुलदार के शावक की मौत बाघ के हमले में मौत हुई है। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि शावक के सभी अंग सुरक्षित हैं। शव को गेस्ट हाउस में रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.