Saturday, September 5, 2026

यहां बस ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर जिले में ओवर स्पीड के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं, बता दें की एक और दुखद घटना हो गई जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई, बता देने की घटना पंतनगर-रुद्रपुर के बीच टांडा तिराहे पर घटी है, जहां दिनेशपुर को जाने वाले कट पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी स्कूटी पर जा रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। बस की टक्कर से युवक बुरी तरह से घायल हो गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यहां बस ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर निवासी निखिल गुप्ता पंतनगर में फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। मंगलवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान का काम निपटाकर रुद्रपुर को आ रहा था, तभी टांडा तिराहे के पास दिनेशपुर की ओर जाने वाले कट पर उसे एक बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तमाम परिचित जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं निखिल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.