Saturday, September 5, 2026

यहां ट्रेन से कटकर मजदूर की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । बीती देर रात ट्रेन से कटकर एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मूल रूप से ग्राम वादिया मुजफ्फरपुर नगर बिहार का रहने वाला था और यहां मजदूरी का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय सतपाल सैनी पुत्र राम अवतार सैनी पिछले कुछ वर्षों से दुर्गा विहार भूरारानी में किराए के मकान पर रहता था और मूल रूप से बिहार का निवासी था। उसके पांच बच्चे हैं जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती देर रात वह मजदूरी समाप्त कर घर वापस लौट रहा था जैसे ही वह भूरारानी के समीप अंडरपास से पटरी पार कर रहा था ।तभी वहां से जा रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.