Friday, September 4, 2026

पैरालम्पिक पदक विजेता मनोज को मिले आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले रुद्रपुर के मनोज सरकार को उत्तराखंड सरकार से आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और आवास प्रदान करने की मांग को लेकर मंगलवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। 

विधायक ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर की आदर्श इंदिरा कालोनी में नजूल भूमि में अभावों में जीवन व्यतीत करने वाले मनोज सरकार ने टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों में प्रथम बार सम्मिलित बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व उन्होंने अर्जुन पुरस्कार जीतकर भी सूबे का मान बढ़ाया था। विधायक ठुकराल ने मनोज की इस उपलब्धि पर उसे सरकार की ओर से अधिक से अधिक सम्मानजनक धनराशि, सरकारी नौकरी और परिजनों को निःशुल्क आवास प्रदान करने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने विचार करने का आश्वासन दिया। 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.