Saturday, September 5, 2026

तीन घंटे तक नचाया…, छात्र की रैगिंग से मौत का असली सच आया सामने; 15 सीनियर्स के खिलाफ FIR दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुजरात के पाटन में एक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के कारण 18 साल के एक छात्र की मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले में 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मेडिकल कॉलेज के 15 सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र से लगातार तीन घंटे तक डांस करवाया गाने गवाए और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

गुजरात के पाटन में एक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के कारण 18 साल के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद से राज्य में बवाल मचा हुआ है, अब पुलिस ने 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जूनियर छात्र को लगातार तीन घंटे तक प्रताड़ित किया गया। इसमें खास बात यह है कि इसके बाद कॉलेज ने कार्रवाई करते हुए 15 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के 15 सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों से लगातार तीन घंटे तक डांस करवाया, गाने गवाए और उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जिसके बाद जूनियर छात्र की मौत हो गई।

*घटना को लेकर देर रात हुआ विरोध प्रदर्शन*

वहीं कॉलेज की तरफ से एक एंटी-रैगिंग कमेटी का भी गठन किया गया और 15 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ बालीसाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.