Saturday, September 5, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बंटी कोली के निधन के पश्चात तीजा एवं दसवा संस्कार पर दी श्रद्धांजलि

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रतिनिधि बंटी कोली के निधन के पश्चात आज आयोजित तीजा एवं दसवा संस्कार पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बता दें बीते सोमवार को देर रात बारात में शामिल होने जा रहे बंटी कोली का शाहबाद में एक भीषण कार दुर्घटना में निधन हो गया था।

गुरूवार को रामबाग शमशान घाट में दिवंगत बंटी कोली के तीजा और दसवां संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके पश्चात उनके निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, रतनलाल पाल, सत्ता कोली, उमेश कोली, राहुल कोली,पवन चंद्रा, सुनील कोली, ललित बिष्ट, सतीश कोली, सुनील कोली, डॉ महेश कोली, किशन कोली, राज कोली, नरेश कोली, जय प्रकाश कोली, रुद्रांश सिंह, गिरीश पाल, लालू कोली, सुशील यादव ,जितेंद्र कोली,राकेश कोली, पप्पू कोली, बाबू कोली, राम चंदर, दाता राम कोली, बब्बू कोली,घनश्याम कोली, ओम प्रकाश कोली, सूरज कोली, अंशुल ठाकुर, आशीष छाबड़ा, वीर सिंह कोली, पूरन कोली, राजू कोली, सुंदर लाल कोली आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.