Saturday, September 5, 2026

श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रूद्रपुर थाना क्षेत्रान्र्तगत दिनांक 14.11.2024 को श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के दौरान एक महान नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का आयोजन प्रस्तावित है। जो प्रातः 11.30 बजे से श्री गुरूनानक पब्लिक स्कूल के आरम्भ होकर भगत सिंह चौक-गल्ला मण्डी इन्द्रा चौक-बस स्टैण्ड-अग्रसेन चौक से मैन बाजार होते हुए गुरूद्वारा गोल मार्केट में समाप्त होगी। उक्त नगर कीर्तन (शोभायात्रा) की यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 14.11.2024 की प्रातः 12:00 बजे से नगर कीर्तन की समाप्ति तक जनपद में रूद्रपुर थाना क्षेत्रान्र्तगत समस्त प्रकार के भारी वाहन/माल वाहनों का प्रवेश निषेध (नो एन्ट्री) किया जाता है। जो भारी वाहन (माल वाहन) जहां पर है, वही पर तटस्थ रहेगा। अति आवश्यकीय सेवाओं (जैसे दूध, तेल टैंकर एवं धान के वाहन) का आवागमन यथावत रहेगा।

रूद्रपुर शहर क्षेत्रान्र्तगत आयोजन होने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत तीनपानी तिराहा, लालपुर टोल टैक्स, आदित्य चौक इन्टार्क फैक्ट्री के पास किच्छा, रामपुर बॉर्डर, तेल मिल तिराहा, जाफरपुर मोड, महतोष मोड़, मोतियापुर, दिनेशपुर मोड़ रुद्रपुर में विशेषतयाः भारी वाहनों को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.