Saturday, September 5, 2026

कोहरे की मार: उत्तराखंड की 20 ट्रेनें हुई रद्द

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने नवंबर तीसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने के साथ ही घने कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के दृष्टिगत रेलवे भी अलर्ट हो गया है कम विजिबिलिटी और कोहरे के कारण दुर्घटना की आंशका को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड की कई प्रमुख ट्रेनों को दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच रद्द किया गया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही में संभावित कठिनाइयों को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, काठगोदाम, और लालकुआं जैसे स्टेशनों से चलने वाली उत्तराखंड की 20 प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है। देहरादून स्टेशन अधीक्षक रवींद्र कुमार ने जानकारी दी कि हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327/28) और वाराणसी- देहरादून जनता एक्सप्रेस (15119/20) 3 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक रद्द रहेंगी।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार ऋषिकेश से रोजाना चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस (14605) दो दिसंबर से 24 फरवरी तक, योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14606) एक दिसंबर से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी ।

इसके अलावा रोजाना चलने वाली कानपुर सेंट्रल- काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस (12209) तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक और काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस (12210) दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी । उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक 38 फेरे निरस्त

काठगोदाम हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13019- 13020) के एक दिसंबर से 25 फरवरी तक 13 फेरे और उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035-15036) के तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक 38 फेरे निरस्त रहेंगे। अमृतसर वीकली एक्सप्रेस (14615) सात दिसंबर से 22 फरवरी और लालकुआं वीकली एक्सप्रेस (14616) सात दिसंबर से 22 फरवरी तक रोजाना निरस्त रहेगी। टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस के चार दिसंबर से 27 फरवरी तक 13 फेरे निरस्त

आनंद विहार टर्मिनल-लालकुआं एक्सप्रेस (15059- 15060) तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (25035-25036) के तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक 38 फेरे निरस्त रहेंगे। टनकपुर से जाने वाली सिंगरौली – त्रिवेणी एक्सप्रेस (15074) और टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (15073) के चार दिसंबर से 27 फरवरी तक 13 फेरे निरस्त रहेंगे

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.