Saturday, September 5, 2026

नहीं रहे अभिनेता टोनी टॉड, 69 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एक्टर टोनी टॉड का निधन हो गया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने आवास पर आखिरी सांस ली। कैंडीमैन और फाइनल डेस्टिनेशन हॉरर फ्रेंचाइजी में अपने अभिनय से वे लोकप्रिय हुए। अभिनेता की पत्नी फातिमा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि लंबी बीमारी के बाद बुधवार 6 नवंबर को आवास पर टोनी का निधन हो गया।

इस फिल्म से किया डेब्यू

टोनी टॉड ने कैंडीमैन और इसके सीक्वल में एक हत्यारे की भूमिका निभाई। अपने करीब 40 वर्षों के करियर में उन्होंने 240 से अधिक फिल्में कीं। टोनी का जन्म 4 दिसंबर, 1954 को वाशिंगटन डी.सी. में हुआ। उन्होंने 1986 में फिल्म प्लाटून से डेब्यू किया।

इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया

हॉरर फ्रेंचाइजी ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ के प्रोड्यूसर्स ने टोनी को श्रद्धांजलि ती है। इस फ्रेंचाइजी की निर्माता ‘न्यू लाइन सिनेमा’ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। टोनी टॉड की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया है। हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया’।

फैंस ने दी श्रद्धांजलि

टोनी के फैंस शोक में हैं। वे अभिनेता और उनकी अदाकारी को याद करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है। उन्होंने जिस भी फिल्म में काम किया, शानदार किया’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कैंडीमैन’ में उनके अभिनय का जवाब नहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें’।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.